चमोली, 27 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार को हिमपात और बारिश हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्वतीय राज्य के बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ, सहित सभी ऊंचाई वाले धामों में आज अपराह्न बाद हिमपात शुरू हो गया है।

चमोली जिले के जिलाधिकारी गोपेश्वर कुमार ने बताया नगर बाजार क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। सभी आश्रय गृहों में बिस्तर की पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित