बठिंडा , मार्च 18 -- पंजाब में बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस ने दो हैंड ग्रेनेड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद किए गए ग्रेनेड सीमा पार के तत्वों से जुड़े एक अवैध आपूर्ति-श्रृंखला का हिस्सा हैं। इन ग्रेनेड्स का उद्देश्य पंजाब में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा को भंग करना था।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस नेटवर्क के 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज' (आगे और पीछे के संपर्कों) को स्थापित करने और अन्य साथियों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही है।

उन्होंने जोर दिया कि पंजाब पुलिस आतंकी खतरों को बेअसर करने, संगठित अपराध को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित