नयी दिल्ली, फरवरी 01 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2026-27 में कैंसर मरीजों और सात अन्य दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए रियायतों की घोषणा की है।
उन्होंने रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि कैंसर की 17 दवाओं पर लगने वाली मूलभूत सीमा शुल्क में छूट दी जायेगी यानि इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा सात अन्य दुलर्भ बीमारियों के उपचार में काम आने वाली दवाओं के आयात शुल्क में भी भारी छूट दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित