मुंबई , फरवरी 01 -- बजट से पहले रविवार को विशेष सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 119.19 अंक की बढ़त में 82,388.97 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 266.23 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 82,536.01 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 13.1 अंक की तेजी में 25,333.75 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 58.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 25,379.05 अंक पर रहा।

मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में गिरावट रही।

ऑटो, निजी बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एंव गैस और रसायन को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित