अलवर , फरवरी 01 -- राजस्थान में अलवर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा है कि प्रस्तुत केंद्रीय बजट केंद्र सरकार की सबका साथ-सबका विकास की भावना को सिद्ध करता है।

श्री गुप्ता ने रविवार को बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जन भावनाओं के अनुरूप भारत को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने वाला और विश्व पटल पर भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि तीन नये अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना, 20 हजार से अधिक पशु चिकित्सकों की उपलब्धता, पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना, प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास की स्थापना, कैंसर की 17 प्रकार की दवाओं पर शुल्क में छूट, खेलों के लिए राष्ट्रीय खेलो इंडिया मिशन की स्थापना, सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, रक्षा बजट में 15.2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी जैसे कार्य 2047 विकसित भारत के लिए मील के पत्थर साबित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित