नैनीताल , फरवरी 01 -- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और कर्तव्यनिष्ठ बजट है।
श्री भट्ट ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की स्पष्ट, दृढ़ और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने नौवीं बार बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र को साकार करने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है। सात प्रतिशत से अधिक विकास दर, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और विकसित भारत 2047 की दिशा में उठाए गए ठोस कदम इसकी स्पष्ट झलक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित