नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच, व्यावहारिक नीतियों और समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण है, जो भारत को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ाता है। उन्होंने बजट को प्रामाणिक, संतुलित और विकासोन्मुख बताया।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वदेशी' आह्वान से जुड़ा हुआ है जिससे जिससे घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और भारतीय उत्पाद वैश्विक बाज़ारों में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे। इससे देश के निर्यात को नई गति मिलने के साथ-साथ भारत की आर्थिक साख भी और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व का स्पष्ट प्रतिबिंब है, जिनके मार्गदर्शन में भारत वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निरंतर प्रगति कर रहा है। बजट में स्पष्ट दिशा और ठोस कार्ययोजना देश की आर्थिक नींव को मजबूत करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित