नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को लोकसभा में पेश वित्त वर्ष 2026-27 के बजट के प्रावधानों के प्रभाव से जहां दवाईयां, स्मार्टफोन, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण और खेल सामग्री सस्ती होगी वहीं शराब, सिगरेट, लग्ज़री सामान, आयातित कैमरे और मशीनरी के महंगे होने की संभावना है।

वित्त मंत्री ने बजट घोषणाओं में कैंसर की 15 दवाओं और सात अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त करने की घोषणा की है जिससे इनके उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं सस्ती हो जायेंगी।

सस्ती होने वाली अन्य वस्तुओं की सूची इस प्रकार है:स्मार्टफोन और टैबलेट, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी, सौर पैनल और स्वच्छ ऊर्जा उपकरण, माइक्रोवेव ओवन और उनके कुछ पुर्ज़ेइसके अलावा चमड़े के उत्पाद और वस्त्र तथा खेल उपकरण भी सस्ते हो जायेंगे।

बजट के बाद महंगी होने वाली चीजें इस प्रकार हैंआयातित शराब, तंबाकू उत्पाद (सिगरेट, पान मसाला, गुटखा), लग्ज़री घड़ियाँ और महंगी एक्सेसरीज़, मशीनरी और विशेष उपकरण, कॉफी बनाने और बेचने की मशीनें, आयातित कैमरे, टीवी और फिल्म उपकरण, कुछ उर्वरक और कच्चा माल आदि ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित