आगर-मालवा , अप्रैल 23 -- मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर के गर्भगृह में फोटो और वीडियो शूटिंग पर प्रशासन ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेश के अनुसार मंदिर के गर्भगृह की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से किसी भी श्रद्धालु या निजी व्यक्ति द्वारा फोटो, वीडियो, रील या अन्य प्रकार की शूटिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गर्भगृह में केवल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पूर्व से अधिकृत और अनुमति प्राप्त व्यक्ति ही निर्धारित नियमों के तहत सीमित शूटिंग कर सकेंगे। यह प्रक्रिया भी समिति की निगरानी और दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी। आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित