मुंबई , अक्टूबर 13 -- महाराष्ट्र राज्य परिवहन के कर्मचारी 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल पर चले गये।
इस आंदोलन में 18 विभिन्न यूनियनें शामिल हैं और इन्होंने हड़ताल के संचालन के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है। हड़ताल में शामिल यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी वित्तीय मांगों का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तब आंदोलन जारी रहेगा।
कार्य समिति के अंतर्गत सभी श्रमिक संघों की कल शाम मुंबई में एक बैठक हुयी, जिसमें आंदोलन को आगे बढ़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इन 16 यूनियनों ने महाराष्ट्र एसटी कर्मचारी कांग्रेस के साथ मिलकर 13 अक्टूबर से हड़ताल का आधिकारिक नोटिस जारी किया है। दीवाली पर्व के नज़दीक होने और स्कूलों के जल्द ही छुट्टियों के लिए बंद होने के कारण यूनियनों ने सरकार से यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए इस मुद्दे को तुरंत हल करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित