भरतपुर , मार्च 10 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर में विद़युत निगम ने मंगलवार को नगर परिषद पर करोड़ों रुपए बकाया के चलते नगर परिषद आयुक्त और सभापति के क्वार्टर के कनेक्शन काटने के साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद से सम्बंधित कई कनेक्शन काट दिए।

निगम के सूत्रों ने बताया कि नगरनिगम पर फरवरी तक सिंगल फेज के 14 करोड़ रुपए, सार्वजनिक लाइट के 10 करोड़ पार्क और भवनों के एक करोड़ 70 लाख 56 हजार सहित कुल 26 करोड़ रुपए बकाया है। निगम की ओर से इस बकाया राशि के भुगतान के लिए नगर परिषद को कई बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन नगर परिषद की ओर से यह बकाया राशि जमा नहीं कराई गई।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद की टीम ने बकाया जमा नहीं होने पर महावीर पार्क की बिजली काट दी। इसी तरह नगर परिषद आयुक्त और सभापति क्वार्टर का भी कनेक्शन काटा गया है। वहीं बकाया जमा नहीं होने पर सवाई माधोपुर के पुराने शहर की नगर परिषद बिल्डिंग का भी कनेक्शन काट दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित