उदयपुर , मार्च 12 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में बकरियां चराने गया एक युवक तेंदुए के हमले में घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकण का गुडा गांव मे बुधवार को लोगरलाल गमेती (28) बकरियां चराने जंगल में गया था। अचानक तेंदुए ने झाडियों से निकलकर उस पर हमला कर दिया। उसी समय वहां मौजूद अन्य लोगों के शोर शराबा करने से तेंदुआ भाग गया।घायल लोगर लाल को गोगुन्दा स्थित उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसे उदयपुर में महाराणा भूपाल सार्वनिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी जयवर्धन सिंह राठौड ने बताया कि यह तेंदुआ द्वारा शिकार की नीयत से किया गया हमला नहीं है बल्कि अचानक आमना. सामना होने के कारण तेंदुए ने डर एवं बचाव में झपट्टा मारा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित