करीमनगर , अप्रैल 21 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख चंद्रशेखर राव पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होने का दिखावा करते हुए प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

करीमनगर में रेकुर्थी झील सौंदर्यीकरण परियोजना की आधारशिला रखने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री संजय ने दोनों नेताओं पर मिलीभगत से काम करने का आरोप लगाया और उन्हें राज्य के लिए "दोहरे अभिशाप" करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कालेश्वरम परियोजना में कथित अनियमितताओं को छिपाने के लिए सीबीआई जांच का दायरा पूरी परियोजना के बजाय चुनिंदा बांधों तक सीमित कर रहे हैं।

श्री संजय ने कहा कि कालेश्वरम परियोजना की पूरी प्रक्रिया की व्यापक जांच से ही सच्चाई का पता चलेगा और उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे इस मामले की और विस्तृत जांच का आदेश दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित