कोलकाता , अप्रैल 13 -- भारत चुनाव आयोग ने आगामी चुनावों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में प्रदेशव्यापी तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है।

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में एक टीम तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। टीम अंडाल हवाई अड्डे से बीरभूम पहुंचकर जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा भी करेगी। यह टीम शाम को मुर्शिदाबाद जाएगी और मंगलवार को नदिया जिले का दौरा करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित