सिलीगुड़ी , अप्रैल 10 -- भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को "राष्ट्रवादी मुस्लिमों" और "सनातनी हिंदुओं" के एकीकरण का आह्वान किया और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में निर्णायक जनादेश की अपील की।

श्री अधिकारी ने उत्तर दिनाजपुर जिले के राजगंज में पार्टी उम्मीदवारों दिनेश सरकार (राजगंज) और शिखा चटर्जी (डाबग्राम-फूलबाड़ी) के समर्थन में आयोजित पदयात्रा के बाद एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से भाजपा का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य की 294 सीटों में से "177 से अधिक सीटों" पर जीत सुनिश्चित करें ताकि राज्य में भाजपा की सरकार बन सके।

पार्टी के घोषणापत्र के प्रमुख वादों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में मिलेंगे, जबकि उत्तर बंगाल की छात्राओं और महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि प्रवासी श्रमिकों को वापस राज्य में लाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित