ढाका , मार्च 06 -- बंगलादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 मार्च से शुरु हो रही तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

बंगलादेश चयन समिति के अध्यक्ष गाजी अशरफ ने बताया कि अफिफ हुसैन को टीम में वापस बुलाया है। हुसैन ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में एकदिवसीय मैच खेला था, महिदुल इस्लाम को टीम में बरकरार रखा गया है। इसके अलावा लिटन दास भी खराब फॉर्म के बावजूद टीम में जगह बनाए हुए हैं। चोटिल नुरुल हसन, जैकर अली अनिक और शमीम हुसैन बाहर हो गए हैं। इन दोनों के महीने के आखिर तक पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित