ढाका , जनवरी 22 -- बंगलादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल गुरुवार को विश्वकप में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को लेकर मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए राष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ बैठेंगे।

बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने क्रिकबज को यह जानकारी दी है। ऐसा माना जा रहा है बैठक के दौरान आसिफ नजरुल क्रिकेटर्स के विचार भी सुनेंगे। वह संकट को हल करने के लिए संभावित कदमों पर भी चर्चा करेंगे।

इससे पहले, बंगलादेश के टी-20 कप्तान लिटन कुमार दास ने कहा था कि भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के दौरान उनकी सहमति नहीं ली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित