ढाका , फरवरी 14 -- बंगलादेश के कैबिनेट सचिव डॉ. शेख अब्दुर रशीद ने शनिवार को घोषणा की कि देश की नयी कैबिनेट 18 फरवरी तक शपथ ले लेगी।

डॉ रशीद ने आज यहां सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। संवैधानिक और कानूनी अनिवार्यताओं का स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार, नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी तक हर हाल में पूरा किया जाना अनिवार्य है। सांसदों के शपथ लेने के तुरंत बाद नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 18 फरवरी तक नयी कैबिनेट का शपथ ग्रहण संपन्न हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि नयी सरकार के गठन को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। सांसदों के शपथ ग्रहण के बाद सरकार गठन में कोई देरी नहीं की जाएगी और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित