दुबई , जनवरी 24 -- स्कॉटलैंड सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप में बंगलादेश की जगह खेलेगा।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को यह सख्त कदम उठाया है। आईसीसी ने कुछ दिन पहले बंगलादेश के भारत में टी-20 विश्वकप के मैच नहीं खेलने की बात कही थी जिसके बाद आईसीसी ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड को 24 घंटे की डेडलाइन दी थी।
आईसीसी की इस घोषणा के साथ ही स्कॉटलैंड अब टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज में ग्रुप सी में होगा और कोलकाता में वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद वह मुंबई जाकर 17 फरवरी को नेपाल से भिड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित