मुंबई , मार्च 23 -- रियल एस्टेट केंद्रित फंड प्रबंधन कंपनी फ्रैक्टोप्रॉप को भारतीय प्रतिभूति एवं नियामक बोर्ड (सेबी) से रिदमा रियल एस्टेट फंड के लिए पंजीकरण प्राप्त हो गया है।
फ्रैक्टोप्रॉप ने सोमवार को बताया कि यह फंड कैटेगरी 2 में वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) है। कंपनी ने इस फंड के लिए 50 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है जिसमें 75 करोड़ रुपये तक का ग्रीनशू (अतिरिक्त फंड का) विकल्प भी है।
रिदमा रियल एस्टेट फंड मुंबई महानगरीय क्षेत्र में तेज विकास की संभावना वाले छोटे बाजारों में मध्यम आय और प्रीमियम आवासीय तथा वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजनाओं में ढांचागत ऋण और इक्विटी निवेश पर फोकस करेगी। प्रत्येक परियोजना में सामान्यतः 10-12 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है जिससे मजबूत आधारभूत तत्वों और विश्वसनीय डेवलपर साझेदारों वाली परियोजनाओं को समर्थन मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित