हैदराबाद , नवंबर 04 -- अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने अमारा राजा समूह को विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वर्ष 2025 सूची में शामिल करने की घोषणा की है। इस वर्ष दुनिया भर के चुनिंदा 31 समूहों को इस सूची में शामिल किया गया है।
अमारा राजा समूह वाहनों की बैटरी बनाने में अग्रणी है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 'एमरोन' के नाम से लोकप्रिय है। अमारा राजा समूह के इस सूची में शामिल होने पर कर्मचारियों के प्रति व्यवहार में उत्कृष्टता और बेहतर कार्यस्थल की प्रतिबद्धता पुष्टि हुई है।
कंपनी को इसकी श्रेणी में 28वां स्थान मिला, जिसने 100 में 63.65 अंक प्राप्त किए हैं। इस वर्ष की वैश्विक सूची में भारत की केवल छह कंपनियों को शामिल किया गया है जो अमारा राजा की लोगों के प्रति बेहतर व्यवहार में प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित