बीदर , मार्च 07 -- कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को राज्य में फोन टैपिंग के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस मुद्दे के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की चुनौती दी।
श्री खरगे ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "फोन टैपिंग हो रही है या नहीं यह श्री शाह से पूछा जाना चाहिए। श्री कुमारस्वामी को फोन टैपिंग के बारे में सबूत देने चाहिए। वह हमेशा आरोप लगाते और फिर गायब हो जाते हैं?"इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि रविवार को कलबुर्गी जिले के चित्तपुर शहर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यक्रम में भाग लेंगे। धरोहर परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कलबुर्गी में अनुभव मंडप और वचन मंडप दोनों को विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर परियोजनाओं में कोई कमी या कानूनी मुद्दे पाए जाते हैं, तो उन्हें बताया जा सकता है और ठीक किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित