फिरोजाबाद , जनवरी 14 -- उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में एक विवाहिता की पीट पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति को हिरासत में लिया, वहीं ससुराल के अन्य लोग फरार हैं। पुलिस ने शब का पोस्टमार्टम कराया है।थाना नगला सिंधी के गांव बझेरा निवासी हरि गोपाल की पत्नी अनीता देवी (32 वर्ष) की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अनीता की मौत की जानकारी मिलने पर उसके पिता चंदन सिंह वेटी की ससुराल पहुंचे। तब तक ससुराल के अन्य लोग फरार हो चुके थे। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित