फिरोजाबाद , मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव भट्टे के पास लहूलुहान हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंदन (30) पुत्र महेश चंद, निवासी गांव सैलई के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम को चंदन को उसके कुछ दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह रात में वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए गए। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित