फिरोजाबाद , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना रामगढ़ क्षेत्र के राजपूत कॉलोनी के पास शुक्रवार को बाइक और ऑटो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अंबे नगर निवासी राहुल (26) बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी एक अनियंत्रित ऑटो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित