फिरोजाबाद , मई 4 -- फिरोजाबाद नगर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक पेपर मिल में सोमवार को भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई ।कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के तहत स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में लालजी पैकर्स पेपर मिल में सोमवार को अचानक आग लगने से भारी मात्रा में पड़ा हुआ कच्चा माल और गत्ता जल गया। सूचना पर फैक्ट्री मालिक और दमकल टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और दो दमकल गाड़ियों ने आग को अंदर फैलने से रोकने पर समस्या नियंत्रण कर लिया।

उन्होने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है । नुकसान का आकलन विभाग द्वारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित