फिरोजाबाद , मार्च 13 -- फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव खेत में खड़े पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि सुजावलपुर निवासी प्रिंस यादव ने सूचना दी कि उसके ताऊ रामफल ने गांव के बाहर खेत में खड़े पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पेड़ से लटका हुआ था और वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बताया गया कि रामस्वामी पुत्र नत्थीलाल के खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर रस्सी बांधकर रामफल ने फंदा लगा लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित