फिरोजाबाद , अप्रैल 06 -- फिरोजाबाद जिले के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव खरदासपुर में सोमवार को थ्रेसर मशीन पर काम करते समय एक महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान भूरी देवी (45), पत्नी पप्पूलाल, निवासी खरदासपुर ढकपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेत में थ्रेसर मशीन पर काम कर रही थीं, तभी उनकी साड़ी मशीन में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित