फिरोजाबाद , मई 05 -- फिरोजाबाद जिले के वसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि थाना लाइन पार क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी महिला उमाक्रान्ती (45) पत्नी अशोक कुमार अपने किसी रिश्तेदार के साथ बाइक में बैठकर कहीं जा रही थी। रास्ते में थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गढी तिवारी के पास एक ईंटों से लदी हुई ट्रैक्टर ट्रालीने असंतुलित होकर बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।
दुर्घटना में महिला में उमाक्रांति बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर स्थिति में पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित