फिरोजाबाद , मार्च 27 -- फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद में शुक्रवार को आलू बीनने के पैसे लेने जा रही एक महिला को बाइक सवार से लिफ्ट लेना मंहगा पड़ गया। चलती बाइक से महिला गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

पास में ही खेत में आलू खुदवा रहे एक किसान ने 108 एंबूलेंस बुलवा कर उसे अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र निवासी मुन्नी देवी जसराना के एक गांव में किसान के आलू बीनने आई थी। उसके कुछ पैसे किसान पर रह गये थे, इसलिए वह शुक्रवार को अपनी एक अन्य महिला के साथ गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे एक युवक बाइक पर आते हुए मिला। महिला ने युवक से लिफ्ट मांगी। युवक ने बाइक पर महिला को बैठा लिया और चल दिया। रास्ते में महिला चलती बाइक से गिर पड़ी और उसके गंभीर चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित