फिरोजाबाद , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष इंद्रावती यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की और गैस की कालाबाजारी रोकने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस की कमी और ओवरचार्जिंग से आम उपभोक्ता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग, प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित