फिरोजाबाद , फरवरी 12 -- फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना मटसेना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद 28 वर्षीय हरपाल सिंह , निवासी सैनीवाल, जनपद बरनाला (पंजाब) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में 43 वर्षीय लखबीर सिंह , कार चालक हरदीप शर्मा तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इनमें हरदीप शर्मा और एक अन्य की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है, जबकि लखबीर सिंह का उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार सभी लोग पंजाब से स्विफ्ट कार द्वारा लखनऊ की ओर जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित