फिरोजाबाद , फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण भड़की आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रुप से झुलस गये।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रामगढ क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी दिनेश कुमार की पत्नी अनीता बीती देर रात रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस लीक होने के कारण आग लग गई जिसने देखते-देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित