जैतो , दिसम्बर 02 -- उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने मंगलवार को बताया कि आगामी कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल संचालन के लिए फिरोजपुर मंडल की आई यात्री ट्रेनें अस्थाई रूप से रद्द कर दी गयी हैं।

फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमजीत सिंह सैनी ने बताया कि जिन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, उनमें ट्रेन संख्या 74984 फाजिल्का -कोटकपूरा, 74981 कोटकपूरा - फाजिल्का,74987 बठिंडा - फाजिल्का,74986 फाजिल्का - बठिंडा, 74939 जालंधर - फिरोजपुर,74932 फिरोजपुर - जालंधर सिटी शामिल हैं। यह सभी ट्रेनें आगामी 28 फरवरी 2026 तक अस्थाई रूप से रद्द रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित