फिरोजपुर , फरवरी 03 -- पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने मंगलवार को 5.507 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि जिले के सदर थाना के चंडीवाला गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 5.507 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में उसके पाकिस्तान-आधारित तस्करों से संबंध सामने आए हैं। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है, और टीमें तस्कर किस किस संपर्क में था उसका पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित