मुंबई , अप्रैल 01 -- ़ाइडस वेलनेस ने अपने नए उत्पाद, 'ग्लूकॉन-डी रिचार्ज' के लिए फिटनेस आइकन और अभिनेता मिलिंद सोमन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह कदम कंपनी के 'परफॉर्मेंस हाइड्रेशन' सेगमेंट में प्रवेश को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। यह प्रोडक्ट रेडी-टू-ड्रिंक बोतल और सैशे स्टिक्स दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध है।
यह लॉन्च ग्लूकॉन-डी के विकास को दर्शाता है, जो अब केवल इंस्टेंट एनर्जी देने वाले ग्लूकोज़ पाउडर से आगे बढ़कर आधुनिक, एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने वाले उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा और हाइड्रेशन दोनों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
मिलिंद सोमन ने कहा, कि उनके लिए फिटनेस का मतलब परफेक्शन नहीं, बल्कि नियमितता है। उन्होंने कहा, "छोटी-छोटी रोजमर्रा की आदतें ही सबसे बड़ा बदलाव लाती हैं। ग्लूकॉन-डी रिचार्जलोगों को अपने तरीके से एक्टिव रहने और सही ऊर्जा व हाइड्रेशन पाने के लिए प्रेरित करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित