कानपुर , मई 4 -- कानपुर स्थित विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 सीजन की क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने जिले के 10 कृषकों को क्षतिपूर्ति के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सहायक निदेशक मत्स्य ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। इस अवसर पर नामित बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि विनय यादव, अभिनव एवं शुभांजिली भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर विभिन्न कृषि एवं बीमा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित