बारां , जनवरी 30 -- राजस्थान किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में फसल खराबे का मुआवजा और बीमा भुगतान का किसानों को देने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष 2025 में अतिवृष्टि से खरीफ फसलें 50 से 100 प्रतिशत खराब हो गई थीं, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आपदा प्रबंधन सहायता विभाग से किसानों को मिलने वाली कृषि आदान अनुदान राशि अब तक किसानों को नहीं मिली है। मात्र कुछ किसानों के मुआवजा राशि मिली है। अधिकतर किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली है। फसल बीमित किसानों बीमा कंपनियों से बीमा भुगतान भी नहीं मिला है।

पदाधिकारियों ने मांग की है कि बकाया किसानों को मुआवजा राशि एवं बीमित किसानों को फसल खराबे का बीमा भुगतान दिलाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित