फर्रुखाबाद , जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के आदर्श थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में शुक्रवार को एक विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी जान अली भीकमपुरा निवासी फर्रुखाबाद नगर पालिका सफाई कर्मचारी अनिल की पत्नी सोनम (28) ने शुक्रवार को सुबह घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती आज अपनी पुत्री को स्कूल छोड़ने गई और वहां से वापस आने के बाद उसने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
इधर करीब 10:00 बजे ड्यूटी करके सफाई कर्मी अनिल जब घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका दिखा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासिम बाग निवासी मदन की पुत्री सोनम की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी और पति अनिल के अनुसार उसका कोई भी विवाद पत्नी से नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित