अलवर , फरवरी 09 -- राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर लोगों को अगवा करके ठगी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी दो हजार रुपये का इनामी एवं और डीग जिले के जुरहरा पुलिस थाने का कुख्यात बदमाश आश्रम उर्फ अंधा है। इसके खिलाफ लूट, नकबजनी और चोरी के कुल 16 मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल गठित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी साइबर फर्जी पुलिस बनकर लोगोंं को ले जाते थे, फिर उनसे रुपए ऐंठते थे। एक बहुत बड़ा रैकेट चलाया हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित