रायसेन , मार्च 14 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में फर्जी पहचान के जरिए एक नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के युवक सोहेल खान ने अपना नाम शिव बताकर नाबालिग से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने विश्वास में लेकर अपने साथ ले गया। परिजनों और कुछ संगठनों का आरोप है कि यह मामला केवल गुमशुदगी का नहीं बल्कि धर्म परिवर्तन की साजिश से भी जुड़ा हो सकता है। घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी शीला सुराणा ने बताया कि मई 2025 में स्नैपचैट के माध्यम से नाबालिग लड़की और आरोपी युवक के बीच बातचीत शुरू हुई थी। युवक ने अपना नाम शिव बताकर लड़की से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुद को हिंदू साबित करने के लिए तिलक लगाता था और पूजा-पाठ भी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित