मुरैना , फरवरी 04 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिला पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वर्ष 2023 से फरार चल रहे पटवारी को आज गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पटवारी राहुल शर्मा ने एक फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर भूमि का नामांतरण कर दिया था। इस संबंध में फरियादी डॉक्टर दीक्षा गुप्ता ने वर्ष 2023 में मुरैना कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में भूमि सर्वे क्रमांक 3009/1 और 3009/3 में फर्जी नामांतरण किए जाने का आरोप लगाया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पटवारी फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित