रायबरेली , नवंबर 20 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली के डीह इलाके में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि डीह इलाके में 'एनी एप' के माध्यम से आधार कार्ड बनाने वाले संगठित गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है जिसमें एक जालसाजी का आरोपी बड़ौदा बैंक का आधार बनाने वाला कर्मी है तथा दूसरा यूनियन बैंक का कर्मी बताया जा रहा है।

बताया गया कि डीह इलाके में फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र आदि बनाने वाले एक संगठित गिरोह के तीन सदस्य जिसमें जिला मऊ निवासी बैंककर्मी अनुज यादव बैंक में आधार कार्ड बनाने का काम करता था, के ही साथ रायबरेली निवासी अरविंद कुमार और शत्रुघ्न को गिरफ्त में लिया गया है। यह लोग फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बना कर लोगो से रकम ऐंठते थे। इस गिरोह के बनाये आधार कार्ड आदि के द्वारा लोग सिम कार्ड बैंक में खाते आदि खुलवाने का काम करते थे।

मुखबिर की सूचना पर इन तथाकथित जालसाजों के गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए इनके पास से आधार कार्ड बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। शेष गिरोह के सदस्यों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। इन जालसाजी के आरोपियों को हिरासत में लिए जाने बाद जालसाजों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित