फतेहपुर , मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल एक बीएलओ की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बिंदकी थाना क्षेत्र के गूंगी गांव निवासी शिक्षामित्र बृजेंद्र कुमार इन दिनों बीएलओ का कार्य देख रहे थे। दो दिन पूर्व वह घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि बृजेंद्र कुमार पूर्व से ही किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जिलाधिकारी ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित