फतेहपुर , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को आग लगने से आधा दर्जन किसानों की लगभग 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दहेली गांव के करीब आधा दर्जन किसानों ने मेहनत से गेहूं की फसल तैयार की थी। शनिवार दोपहर अचानक खेतों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसानों की मदद से किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया।

घटना के बाद किसान नेताओं ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित