मुंबई , मार्च 04 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक संदेश के माध्यम से राज्य से आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने चारों उम्मीदवारों के चयन का स्वागत किया और उन्हें चुनावों में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री फडणवीस ने अपने संदेश में डॉ. रामदास आठवले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, मायाताई इवनाते और रामराव वडकुते को महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में बधाई दी।

श्री फडणवीस ने अपने संदेश में लिखा, "महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकित होने पर डॉ. रामदास आठवले जी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जी, मायाताई इवनाते और रामराव वडकुते जी को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी की सफलता की कामना करता हूँ।" मुख्यमंत्री ने यही संदेश मराठी और हिंदी में भी दोहराया। इस संदेश के साथ उम्मीदवारों की फोटो भी साझा की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित