मुंबई , जनवरी 08 -- गायिका प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी लोकगीत 'सईयां गवैया' रिलीज हो गया है।

प्रियंका सिंह की आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत 'सईयां गवैया' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।

भोजपुरी लोकगीत 'सईयां गवैया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने म्यूज़िक डायरेक्टर और कंपोज़र विनीत शाह हैं। संजय सनेही ने इस गीत को लिखा है। इस भोजपुरी गीत का म्यूज़िक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित