मुंबई , फरवरी 11 -- गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का होली गीत 'बलमुआ फौजी' रिलीज हो गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने अपना नया धमाकेदार होली गीत 'बलमुआ फौजी' रिलीज कर दिया है। इस होली गीत को प्रियंका सिंह ने आवाज दी है, जबकि वीडियो में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।इस गाने में एक फौजी की पत्नी की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत 'बलमुआ फौजी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।इस गाने को दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि साजन मिश्रा ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित