रोम , नवंबर 09 -- प्राचीन रोमन शहर विसुवियस के 'स्ट्रीट फ़ूड' क्षेत्र के खंडहरों में एक बहुमूल्य मिस्री बर्तन (फूलदान) फिर से मिला है जो प्राचीन रोम और मिस्र सभ्यताओं के बीच सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंधों को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि प्राचीन रोमन शहर विसुवियस 79 ईसा पूर्व में विसुवियस पर्वत के ज्वालामुखी विस्फोट के बाद लावा में दब गया था। इसे पोम्पेई शहर के नाम से भी जाना जाता है और इसे वर्तमान में यूनेस्को के विरासत स्थल का दर्जा भी प्राप्त है।

इस प्राचीन शहर को 1599 में खुदाई के बाद फिर से खोजा गया था, लेकिन तब उसकी ऐतिहासिक महत्ता को समझा नहीं गया था। इसे दोबारा 1748 ईस्वी में खोजा गया, जब इतालवी इंजीनियर रोको जोआक्विनो डी'अल्कुबिएरे ने खुदाई शुरू की।

पोम्पेई के पुरातत्व पार्क के अधिकारियों के अनुसार इस बर्तन पर मिस्र शैली में शिकार के दृश्य चित्रित हैं और इसका निर्माण अलेक्जेंड्रिया में हुआ है। इसका अलेक्जेंड्रिया में संभवतः भोजन के पात्र के रूप में उपयोग किया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित