मुंबई , जनवरी 30 -- प्राइम वीडियो ने अपनीआने वालीओरिजिनल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'डोंट बी शाय' का ऐलान किया है। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने इस फिल्म को अपने बैनर इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है, जबकि ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी को-प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म को स्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

फिल्म की कहानी 20 साल की श्यामिली उर्फ 'शाय' दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसकी ज़िंदगी पूरी तरह प्लान्ड है, लेकिन अचानक एक मोड़ उसकी ज़िंदगी को उलट-पुलट कर देता है और हालात उसके कंट्रोल से बाहर होने लगते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित